सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Accidents will decrease only through road safety awareness: Payal Singh

सड़क सुरक्षा जागरूकता से ही कम होंगी दुर्घटनाएं : पायल सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 13 Jun 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Accidents will decrease only through road safety awareness: Payal Singh
विज्ञापन
फोटो--------

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से रैतोली में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता से ही दुर्घटनाएं कम होंगी। उन्हाेंने सड़क सुरक्षा को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद घायल को समय पर चिकित्सालय पहुंचाए। कार्यक्रम में वाहन चालकों को यातायात नियमों, सड़क संकेतों, ओवरटेकिंग संबंधी नियमों तथा सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर चेतन प्रकाश, विजय कुमार आर्य, शंकर सिंह पुंडीर, यशोदा खत्री आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed