{"_id":"69ce76e068b692a766014924","slug":"anganwadi-workers-begin-work-boycott-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117690-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय में वृद्धि समेत कई मांगें पूरा करने की मांग, केंद्रों में तालाबंदी की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। मानदेय में वृद्धि, समान कार्य के लिए समान वेतन, राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत कई मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी को पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी होतीं तब तक केंद्रों में तालाबंदी की जाएगी और कोई कार्य नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य कमेटी के निर्णय के पर 14 मार्च को राज्य स्तरीय रैली में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उस दौरान पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जिससे उनमें आक्रोश बना है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले ही उन्होंने केवल उपस्थिति दर्ज करने और पोषण ट्रैकर तक सीमित रहने का निर्णय लिया था लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। ऐसे में अब संगठन ने पूर्ण कार्य बहिष्कार और केंद्रों में तालाबंदी का निर्णय लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्रों में कार्य नहीं करेगी। इस दौरान सुशीला शाह, अनीता देवी, सुनीता भट्ट, सीमा नेगी, संतोषी और कल्पेश्वरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos