{"_id":"69e21ea01811a2016b043487","slug":"asphalt-uprooted-from-kandai-udamanda-road-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-117959-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: काण्डई-उडामाण्डा मार्ग से उखड़ा डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: काण्डई-उडामाण्डा मार्ग से उखड़ा डामर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
चोपता। जिले के दशज्यूला क्षेत्र में काण्डई-उडामाण्डा मोटर मार्ग पर गुणवत्तापूर्ण डामर नहीं बिछाया गया जिससे मार्ग से डामर उखड़ने लगा है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है। ऐसे में डामरीकरण कार्य भी रोक दिया गया है।
जिला पंचायत सदस्य सारी वार्ड जयवर्धन कांडपाल ने कहा कि अब तक बिछाया गया डामर मानकों के अनुरूप नहीं है। मार्ग से डामर उखाड़कर नए सिरे से मानकों के अनुसार निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पीएमजीएसवाई और प्रशासन से भी शिकायत की गई थी मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं पीएमजीएसवाई के प्रभारी ईई पवन कुमार का कहना है कि मार्ग पर मानकों के अनुसार डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। कुछ लोगाें ने डामर सेट होने से पहले ही उखाड़ दिया है। विभाग अब ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा और जिलाधिकारी को भी इस संदर्भ में पत्र लिखा गया है। 13 किलोमीटर मार्ग पर डामरीकरण होना है और तीन किमी तक हुआ है। फिलहाल कार्य रोका गया है। संवाद
Trending Videos