फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bhaunsal road in poor condition; awaiting repairs for two months.

Rudraprayag News: भौंसाल सड़क बदहाल, दो महीने से सुधारीकरण का इंतजार

Mon, 12 Oct 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 12 Oct 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Bhaunsal road in poor condition; awaiting repairs for two months.
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। ब्लॉक के भौंसाल गांव की सड़क बदहाल होने से ग्रामीणों को जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। दो महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सड़क से भौंसाल, चौंड, डोभा, फलासी, उरखोली और तड़ाग समेत कई गांव जुड़े हैं।

ग्राम प्रधान गणेश लाल ने बताया कि सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि सड़क सुधारीकरण का इस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed