सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cleanliness drive launched in Chopta

Rudraprayag News: चोपता में चलाया सफाई अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 19 Apr 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched in Chopta
विज्ञापन
ऊखीमठ। पर्यटन स्थल चोपता की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने के लिए ऊखीमठ पुलिस, स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने सफाई अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सफाई कर लोगों को जागरूक किया। पुलिस ने होटल, कैंप और रेस्टोरेंट संचालकों को अपने परिसर और आसपास नियमित सफाई रखने के भी निर्देश दिए। वहीं पर्यटकों से कूड़ेदान का उपयोग करने और प्लास्टिक कचरा खुले में न फेंकने की अपील की। पुलिस व वन विभाग की टीम ने सभी से कहा कि चोपता की सुंदरता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद रतूड़ी, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अर्जुन सिंह बजवाल, देवेंद्र सिंह, प्रधान पाब जगपुड़ा विनोद सिंह नेगी, शशि भूषण मैठाणी, दिनेश सिंह, महेश सिंह चौहान और कुबेर सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed