फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Footpath restored at Chirbasa; ten thousand pilgrims set off for Kedarnath.

Rudraprayag News: चीरबासा में पैदल मार्ग बहाल, दस हजार तीर्थयात्री केदारनाथ रवाना

Tue, 29 Sep 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 29 Sep 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Footpath restored at Chirbasa; ten thousand pilgrims set off for Kedarnath.
भूस्खलन के कारण बंद हो गया था पैदल मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास भूस्खलन से बाधित हुए मार्ग को मंगलवार को खोल दिया गया। ऐसे में दो-तीन दिनों से सोनप्रयाग सहित अन्य पड़ावों पर रोके गए करीब 10 हजार तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम की ओर रवाना किया गया।

शनिवार देर रात चीरबासा क्षेत्र में भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग बाधित हो गया था। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने दो दिनों के लिए यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि केदारनाथ से गौरीकुंड की ओर आने वाले यात्रियों को प्रशासन और पुलिस के जवानों की निगरानी में कुछ अंतराल के बाद संवेदनशील स्थल पार कराया जा रहा था। मंगलवार को लोनिवि के श्रमिकों ने मार्ग पर जमा मलबे और बोल्डरों को हटाकर पैदल मार्ग को खोल दिया। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुनील सिंह रावत ने बताया कि चीरबासा में लगातार चट्टान और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। श्रमिक जोखिम उठाकर बार-बार मार्ग खोल रहे हैं और ढीले बोल्डरों को सुरक्षात्मक तरीके से नीचे गिराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्ग पर जमा मलबा और बोल्डर हटा दिया गया है। अब आवाजाही सुचारू हो गई है। हालांकि लगातार बारिश के कारण यह क्षेत्र अभी संवेदनशील बना हुआ है। विभाग की टीम मार्ग को और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed