{"_id":"6a7335af4a68631c51027bad","slug":"four-thieves-and-three-scrap-dealers-arrested-for-theft-from-pump-house-and-hot-mix-plant-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120082-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट से चोरी में चार चोर और तीन कबाड़ी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट से चोरी में चार चोर और तीन कबाड़ी गिरफ्तार
Wed, 05 Aug 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
147 कॉपर प्लेट्स, समरसीबल केबल, दो मोटर और दो स्कूटी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनपद के पंप हाउसों और हॉटमिक्स प्लांट्स से तांबे की पत्तियां, केबल और मोटरें चोरी करने वाले गिरोह का बुधवार को पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले तीन कबाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 147 कॉपर प्लेट्स, समरसिबल केबल, तांबे के तार, दो मोटरें और घटना में प्रयुक्त दो स्कूटी बरामद की हैं।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि 31 जुलाई और 1 अगस्त को चोपड़ा, डुंगरी और शिवानंदी स्थित पंप हाउस व हॉटमिक्स प्लांट से केबल, सीमेंट, मोटर और तांबे के तार चोरी होने के मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के निर्देशों पर एसओजी और पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कोर्ट तिराहे चोपड़ा मोटर मार्ग के पास से चार आरोपियों मनवर लाल 38, निवासी ग्राम तूना, सुमेरपुर, थाना व जिला रुद्रप्रयाग, सुमित 28 उर्फ जेसीबी निवासी ग्राम तिलणी जिला रुद्रप्रयाग, हृदयराम 30, निवासी ग्राम कोल्ह पाण्डू, थाना पाण्डू जिला पलामू झारखंड हाल निवासी सुविधानगर रुद्रप्रयाग और सुनील कुमार 40, निवासी ग्राम व पोस्ट रतूड़ा जिला रुद्रप्रयाग को दो स्कूटियों के साथ पकड़ा। उनकी निशानदेही पर बदरीनाथ हाईवे तिलणी और बस अड्डा रुद्रप्रयाग स्थित कबाड़ियों की दुकानों से चोरी का माल खरीदने वाले तीन कबाड़ियों फरमान 36, लुकमान 27 दोनों निवासी ग्राम हिरोडा मुस्तकम थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर उप्र और अखलाख उर्फ भूरा 38 निवासी ग्राम ननहेडा गाजी, थाना गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर को भी गिरफ्तार किया गया।