फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kanwar pilgrims broke the lock of a trolley and forcibly operated it.

Rudraprayag News: कांवड़ यात्रियों ने तोड़ा ट्रॉली का ताला, जबरन किया संचालन

Thu, 06 Aug 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 06 Aug 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Kanwar pilgrims broke the lock of a trolley and forcibly operated it.
फाेटो
विज्ञापन

बणतोली में सुबह छह से शाम छह बजे तक ही होता है संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। मद्महेश्वर यात्रा मार्ग के बणतोली संगम पर कावड़ यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है जो अब अनियंत्रित होने लगी है। बणतोली में सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक ट्रॉली का संचालन किया जा रहा है। मगर बुधवार शाम को कावड़ यात्रियों ने छह बजे के बाद ट्राॅली का ताला तोड़ दिया और जबरदस्ती ट्राॅली का संचालन कर दूसरे छोर पर चले गए।

द्वितीय केदार मद्महेश्वर के लिए कावड़ यात्रा इन दिनों चरम पर है। घाटी में लगातार हो रही बारिश के बावजूद कावड़ यात्री मद्महेश्वर का रुख कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से बणतोली में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक अस्थायी ट्राॅली से यात्रियों की आवाजाही करवाई जा रही है। ट्राॅली का संचालन कर रहे कार्मिकों के साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम छह बजे जब ट्राॅली का संचालन बंद कर ताला लगाया गया तो कावड़ यात्रियों ने ट्राॅली का ताला तोड़कर जबरदस्ती ट्राॅली का संचालन शुरू कर दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरपी नैथानी ने बताया कि बणतोली में स्थानीय ग्रामीणों की अस्थायी आवाजाही के लिए अस्थायी ट्राॅली की व्यवस्था है। एक समय में केवल दो व्यक्ति ही इससे जा सकते हैं। वर्तमान में ट्राॅली पर बढ़ रहे आवश्यकता से अधिक दबाव से सुरक्षा को खतरा हो रहा है। इस संबंध में प्रशासन को अवगत करा दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed