{"_id":"6a7344d58e3050758d01757b","slug":"video-rudraprayagthe-chief-ministers-udyamshala-scheme-will-provide-self-employment-opportunities-to-youth-and-women-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से युवाओं और महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
ग्राम्य विकास विभाग की ओर से विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने योजना का शुभारंभ करते हुए युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों से स्वरोजगार अपनाने के लिए इसका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यशाला में उद्यम स्थापना, व्यवसाय पंजीकरण, बैंक ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और उत्पादों की मार्केटिंग संबंधी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से कारोबार बढ़ाने के तरीकों पर भी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।