फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hope for treatment in the mountains remains unfulfilled, experts race to the plains

Rudraprayag News: पहाड़ में इलाज की आस अधूरी, विशेषज्ञों के लिए मैदानों की दौड़

Sat, 17 Oct 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 17 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hope for treatment in the mountains remains unfulfilled, experts race to the plains
सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त, जनरल सर्जन पढ़ाई करने गए
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रही है। केदारघाटी के प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है, जबकि जनरल सर्जन डॉ. वैभव विशाल पढ़ाई के सिलसिले में बाहर हैं। ऐसे में उपचार की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। लोगों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
सीएचसी में प्रतिदिन करीब 300 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। गुप्तकाशी, ऊखीमठ, बसुकेदार समेत दूरस्थ गांवों की महिलाएं भी यहां स्वास्थ्य जांच कराने आती हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी उनकी उम्मीदों पर भारी पड़ रही है। मैदानी क्षेत्रों में जहां मरीजों को बड़े अस्पतालों और विशेषज्ञों तक पहुंचने के अधिक विकल्प मिलते हैं, वहीं पहाड़ में लंबी दूरी, सीमित परिवहन और महंगे इलाज की दोहरी चुनौती बनी रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दीपा देवी आर्य का कहना है कि पहाड़ों में स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। शहरों की तुलना में पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भौंसाल निवासी पुष्कर रावत ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए संघर्ष करना पड़ता है। मानव-वन्यजीव संघर्ष में चोटिल लोगों को भी समय पर उपचार मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमा असवाल ने बताया कि डॉ. वैभव विशाल की नियुक्ति जनरल सर्जन के पद पर है, लेकिन वह पढ़ाई के सिलसिले में बाहर गए हैं। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed