फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Instructions issued to ensure the delivery of benefits from schemes and the resolution of pension cases.

Rudraprayag News: योजनाओं का लाभ पहुंचाने, पेंशन प्रकरणों के निस्तारण के दिए निर्देश

Fri, 25 Sep 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 25 Sep 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to ensure the delivery of benefits from schemes and the resolution of pension cases.
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने ली दिशा की बैठक, केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन

फोटो ----

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय सभागार में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। बैठक में केंद्र पोषित योजनाओं और विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को पात्र और जरूरतमंद लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध पहुंचाने और पेंशन प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। बैठक में पीएमजीएसवाई, वीबीजीरामजी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कृषि, पूर्ति, खेल आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को पात्र और जरूरतमंद लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध पहुंचाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने और दिव्यांग पेंशन से जुड़े मामलों में विशेष सक्रियता बरतने को कहा। उन्होंने जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने, योजनाओं का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन करने, पीएमजीएसवाई के तहत संचालित सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए वन विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिले में संचालित विकास कार्यों और केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed