{"_id":"69aed8b67bb8f6e094080cb4","slug":"instructions-to-complete-all-travel-preparations-by-31st-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117201-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: 31 तक यात्रा की सभी तैयारियों पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: 31 तक यात्रा की सभी तैयारियों पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने दिए निर्देश, यात्रा मार्गों पर संकेतक और साइन बोर्ड लगाने के लिए कमेटी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने में करीब डेढ़ माह का समय शेष है। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम ने यात्रा तैयारियों के लिए सभी विभागों को 31 मार्च तक जरूरी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यात्रा मार्गों पर संकेतक के साथ ही विभिन्न भाषाओं में साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने यात्रा मार्गों पर संकेतक लगाने के लिए एक समिति गठित की है जो फील्ड निरीक्षण कर मार्गों पर जगह तय करेगी। इन संकेतक में नजदीकी शौचालय, आपातकालीन सेवाएं और विभागीय जानकारी दर्शाई जाएंगी। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर क्रश बैरियर, रिफ्लेक्टर और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही यात्रा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों और पीआरडी जवानों के लिए आवास, भोजन, गर्म पानी और राशन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा। उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल को 10 अप्रैल तक यात्रा मार्ग के सभी शौचालयों का निरीक्षण कर उन्हें संचालित रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा कुंड से गुप्तकाशी तक स्लोप ट्रीटमेंट, पैचवर्क और सड़क मरम्मत के कार्य भी समय से पहले पूरे करने को कहा गया। वहीं यात्रा मार्ग और केदारनाथ हाईवे पर विभिन्न भाषाओं में साइन बोर्ड लगाने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर एक कमेटी का गठन किया गया है।
अतिक्रमण के मलबे को शीघ्र हटाने के निर्देश
रुद्रप्रयाग। केदारनाथधाम यात्रा की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने तिलवाड़ा बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएम ने हाईवे किनारे हटाए गए अतिक्रमण के मलबे को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग किनारे क्षतिग्रस्त नालियों को जल्द ठीक कराने और नियमित सफाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
सुरक्षा व्यवस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। सोमवार को विभिन्न विभागों ने केदारनाथ हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग और जिला ट्रैफिक पुलिस की टीम ने जवाई बाईपास से गौरीकुंड तक यात्रा मार्ग पर ब्लाइंड स्पॉट, क्रश बैरियर, संवेदनशील पहाड़ियों से लगे हिस्सों, क्षतिग्रस्त पुश्तों और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। एआरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि निरीक्षण के बाद तैयार रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। संवाद
सड़क पर फैली टाइल्स से लग रहा जाम
अगस्त्यमुनि। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगस्त्यमुनि के विजयनगर क्षेत्र में कॉजवे निर्माण कार्य के दौरान इंटरलॉक टाइल्स सड़क पर डालने जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क पर टाइल्स होने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें सामने आ रही हैं। व्यापारी सचिन माहेश्वरी का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से टाइल्स सड़क पर पड़े होने के कारण दोपहिया वाहन चालक वहीं अपने वाहन खड़े कर दे रहे हैं जिससे हाईवे पर अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। अजय अग्रवाल और व्यापारियों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क से टाइल्स हटाने और यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांग की। संवाद
Trending Videos