{"_id":"6abba9108e273257cf0977b5","slug":"jakholi-unopposed-election-for-all-student-union-posts-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121274-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखोली : छात्रसंघ के सभी पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखोली : छात्रसंघ के सभी पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन
Tue, 29 Sep 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो-- -- -
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय जखोली में मंगलवार को हुए छात्रसंघ चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। यहां एनएसयूआई के अध्यक्ष समेत सभी छह पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रभारी प्राचार्य डॉ. कपिल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष पद पर सागर कुमार, उपाध्यक्ष आंचल, सचिव मानसी, सहसचिव समीक्षा, कोषाध्यक्ष शिवानी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कल्पना निर्विरोध निर्वाचित हुईं। इसके अलावा कार्यकारिणी के छह सदस्यों को भी मनोनीत किया गया। इनमें प्रतिज्ञा और अंकिता भट्ट को शैक्षणिक उपलब्धि, दिव्यांशु काला और अमीषा को क्रीड़ा, देवांशी नैथाणी को सांस्कृतिक गतिविधियों और दीया भट्ट को राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। बाद में प्रत्याशियों ने जीत का जुलूस निकाला। इस अवसर पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल सहित अन्य मौजूद रहे।
जवाड़ी: चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचित, दो पद रहे रिक्त
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय जवाड़ी रुद्रप्रयाग के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष समेत चार पदों पर एनएसयूआई के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अर्जुन सिंह को अध्यक्ष, कोमल को उपाध्यक्ष, दुर्गा को सचिव और प्रियांशु को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं सह-सचिव और छात्रा के लिए आरक्षित कोषाध्यक्ष पद पर किसी प्रत्याशी ने आवेदन नहीं किया। इस कारण दोनों पद रिक्त रह गए।
विज्ञापन
गुप्तकाशी: सभी पदों पर एबीवीपी का दबदबा
गुप्तकाशी। गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी विद्यापीठ में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव की मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूरी हुई। अध्यक्ष पद पर महक पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं। वहीं अन्य पांच पदों पर हुए चुनाव में एबीवीपी से जुड़े प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. गंगा राम वैश्विक ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर दिव्या आर्या, सचिव रोशनी, सहसचिव आइशा, कोषाध्यक्ष सोनिका और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर नागेंद्र निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रभारी प्राचार्य डॉ. योगीशा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। संवाद