{"_id":"6a4663cb94cf212d21015b39","slug":"kedarnath-slow-pace-only-3000-pilgrims-arriving-daily-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119453-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ : रफ्तार धीमी, रोज तीन हजार श्रद्धालु ही पहुंच रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ : रफ्तार धीमी, रोज तीन हजार श्रद्धालु ही पहुंच रहे
Thu, 02 Jul 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
केदारनाथ/फाटा। मानसून के साथ केदारनाथ धाम की यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। यात्रा के शुरुआती दौर में जहां प्रतिदिन करीब 25 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे वहीं अब यह संख्या घटकर तीन से चार हजार प्रतिदिन रह गई है। लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच कई श्रद्धालु फिलहाल यात्रा टाल रहे हैं।
मानसून के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग और धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की चहल-पहल भी कम हो गई है। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि यात्रा के पहले चरण में प्रतिदिन लगभग 25 हजार श्रद्धालु धाम पहुंच रहे थे लेकिन मानसून शुरू होने के बाद यह संख्या घटकर करीब तीन हजार रह गई है। उन्होंने कहा कि मौसम चाहे जैसा भी हो बाबा केदार के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था उन्हें धाम तक खींच लाती है। संवाद