Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Madhyamaheshwar temple doors closed for winter lord utsav doli to reach ukhimath on november 19

रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद, 19 को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी डोली

Mon, 16 Nov 2026 12:50 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Mon, 16 Nov 2026 12:50 PM IST
सार

पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर में भी शीतकालीन प्रवास की तैयारियां पूरी हो गई हैं। छह माह की पूजा-अर्चना के बाद धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब भगवान की उत्सव डोली निर्धारित पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचेगी।

विज्ञापन
Madhyamaheshwar temple doors closed for winter lord utsav doli to reach ukhimath on november 19
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंचकेदारों में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। भगवान के जयकारों के बीच कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की यात्रा का समापन हो गया।

विज्ञापन


कपाट बंद होने के पश्चात भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए प्रस्थान कर रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 16 नवम्बर को भगवान की उत्सव  गौण्डार गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके पश्चात 17 नवंबर को डोली गौण्डार से प्रस्थान कर राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी। 18 नवंबर को रांसी से प्रस्थान कर डोली गिरिया गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 19 नवंबर को भगवान की उत्सव डोली गिरिया गांव से प्रस्थान कर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार: 11 माह की बच्ची से दरिंदगी, बिगड़ी हालत, घर में घुसकर वारदात के बाद फरार हुआ पिता का सहकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचने पर धार्मिक परम्पराओं के अनुसार स्वागत एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात आगामी शीतकाल में भगवान मद्महेश्वर की पूजा-अर्चना शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी। श्रद्धालु शीतकाल के दौरान यहीं पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed