सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Maha Yagna held at Narasimha Temple, Palakurili

Rudraprayag News: नरसिंह मंदिर पालाकुराली में हुआ महायज्ञ

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 18 Jan 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Maha Yagna held at Narasimha Temple, Palakurili
विज्ञापन
जखोली। विकासखंड जखोली के लस्या पट्टी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पालाकुराली में आराध्य भगवान नरसिंह देवता के मंदिर में पांच दिवसीय भव्य महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया। यज्ञ के आखिरी दिन नागेंद्र सौंड़ से 1.5 किमी लंबी भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। मकर संक्रांति पर शुरू हुए इस अनुष्ठान के अंतिम दिन भगवान नरसिंह देवता के जयकारे के साथ क्षेत्र के कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना की। ग्रामीणों ने बताया कि 40 के दशक तक यहां बलि देने की प्रथा थी लेकिन अब यहां पशु बलि के स्थान पर हवन-यज्ञ की परंपरा है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि इन पांच दिनों में भक्तों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ-अनुष्ठान में भाग लिया और नरसिंह देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed