सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Meritorious students hoisted the flag, KV Agastyamuni students dominated

Rudraprayag News: मेधावियों ने लहराया परचम, केवि अगस्त्यमुनि के छात्रों का रहा दबदबा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 15 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students hoisted the flag, KV Agastyamuni students dominated
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि/गुप्तकाशी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार शाम को जारी कर दिया गया। बोर्ड परीक्षा में जनपद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और केवि अगस्त्यमुनि के बच्चों का दबदबा रहा।
कई विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। रुद्रप्रयाग के अटल उत्कृष्ट स्वामी सच्चिदानंद इंटर कॉलेज की संस्कृति ने 90.6% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि रुद्रेश ने 89% अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी ने सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। गुप्तकाशी में डॉ. जैक्सविन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का परीक्षा परिणाम 100% रहा। कक्षा 10वीं के सभी 18 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। आयुष्मान भट्ट ने 93.2% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया जबकि कार्तिकेय ने 91% अंक प्राप्त किए। अगस्त्यमुनि केंद्रीय विद्यालय में भी छात्रों का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। अंशुल गोस्वामी ने 94.8%, ईशांत त्रिवेदी ने 94.4%, दिव्यांशु बिष्ट ने 91.4% और मान्या भट्ट ने 90.6% अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या अदिति नेगी ने सभी छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शत प्रतिशत रहा केवि गौचर का परीक्षा परिणाम

गौचर। केंद्रीय विद्यालय गौचर का सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा फल सत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 38 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया और सभी छात्र उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्य संदीप त्यागी ने बताया कि छह मेधावी छात्र-छात्राओं ने नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैँ जिसमें अदिति बिष्ट ने 96, वरुण सिंह ने 93.6, अनुराग झिंक्वाण ने 93.4, दिव्या माहुर ने 92.6, रिषभ नेगी ने 91.2 तथा क्रिस्टी गुसाईं ने 90.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed