सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   NSS special camp begins

Rudraprayag News: एनएसएस का विशेष शिविर शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 12 Mar 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
NSS special camp begins
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय दिन-रात विशेष शिविर डॉ. भीमराव आंबेडकर बहुउद्देशीय भवन बेलनी में शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संतोष सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवियों ने भवन परिसर की स्वच्छता से की गई। विशिष्ट अतिथि एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. नंद लाल ने युवाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार व डॉ. आशीष नौटियाल ने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल ने भी विचार रखे। मुख्य अतिथि संतोष सिंह रावत ने स्वयंसेवियों से अच्छे नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने की। संचालन अंविता सिंह ने किया। इस अवसर पर चंद्रमोहन, सभासद नमन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed