सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   NSS special ceremony of GIC Ghangasu Bangar concluded

Rudraprayag News: जीआईसी घंगासू बांगर का एनएसएस विशेष संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 18 Jan 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
NSS special ceremony of GIC Ghangasu Bangar concluded
विज्ञापन
जखोली। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जीआईसी घंगासू बांगर का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। शिविर के दौरान स्वच्छता व जन जागरूकता अभियान चलाया गया। शिविर के कार्यक्रम प्रभारी भुवनेश्वर पुरोहित और सह कार्यक्रम प्रभारी जितेन्द्र पंवार एवं जितेंद्र रतूड़ी ने बताया कि शिविर में मथ्यागांव सहित आसपास के क्षेत्रों में नशा उन्मूलन, जलसंरक्षण सहित महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक एवं जन-जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंडी कुमार ग्राम प्रधान उच्छोला, छोटा सिंह नेगी ग्राम पंचायत अध्यक्ष मथ्यागांव, विशिष्ट अतिथि गीता आर्य प्रधान बक्सीर, विमला देवी प्रधान मथ्यागांव, आलोक सिंह नेगी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अगस्त्यमुनि एवं मथ्यागांव की संभ्रांत जनता तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed