सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Opposition to accommodation of passengers in Sitapur parking

Rudraprayag News: सीतापुर पार्किंग में यात्री ठहराने का विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 27 May 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Opposition to accommodation of passengers in Sitapur parking
विज्ञापन
फाटा/ रुद्रप्रयाग। श्री केदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन व केदारघाटी के होटल व्यवसायियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र दिया। उन्हाेंने पत्र में सीतापुर पार्किंग में यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्किंग संचालन के टेंडर को 10 वर्ष के बजाय एक वर्ष किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि पार्किंग क्षेत्र का उपयोग वाहनों की पार्किंग और सीमित प्रतीक्षा के लिए होनी चाहिए लेकिन वर्तमान में इसे डोरमेट्री की तरह संचालित किया जा रहा है। इससे सीतापुर और आसपास के 40 से अधिक होटल, लॉज, ढाबों और स्थानीय व्यापारियों के व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल ने कहा कि इस संबंध में पहले भी कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। व्यापार संघ सीतापुर के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि 27 मई तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 28 मई से केदारघाटी के व्यापारी, होटल व्यवसायी, महिलाएं और विभिन्न संगठन आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। वहीं व्यापारियों ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed