सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Outstanding performing students were honoured

Rudraprayag News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 19 Apr 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
Outstanding performing students were honoured
विज्ञापन
गुप्तकाशी। गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं छात्रसंघ समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि कालीमठ वार्ड की जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा ने किया। मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक स्वरूप 50 हजार रुपये की नकद धनराशि दी।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही प्रतिभा का विकास होता है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। समारोह में मेघा, पायल, आदित्य, अंतरा सेमवाल, आयुष बिष्ट, साहिल रावत, रुचि, काजल सहित कई छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक उत्कृष्टता, भाषण, खेलकूद एवं निबंध प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र संघ अधिकारी डॉ. गंगा राम वैश्विक ने किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार गैड़ी, डॉ. योगिशा, डॉ. शादाब आलम, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, लोकगायिका रामेश्वरी भट्ट, आशीष राणा, विराट सौरभ भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed