{"_id":"6a33d2d9f5a29dc1db0f218a","slug":"pilgrims-have-brought-down-two-tonnes-of-waste-from-the-shrine-so-far-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119209-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: यात्री अब तक धाम से नीचे ला चुके दो टन कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: यात्री अब तक धाम से नीचे ला चुके दो टन कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ में चलाए जा रहे कैरी मी बैक अभियान के तहत कूड़ा साथ ले जाते यात्री - स्त्रोत सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे कैरी मी बैक अभियान को श्रद्धालुओं का अच्छा सहयोग मिल रहा है। इस अभियान के तहत अब तक करीब दो टन कचरा धाम क्षेत्र से नीचे लाया जा चुका है।
नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल की संयुक्त पहल से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत श्रद्धालुओं को प्लास्टिक बोतलें, खाद्य सामग्री के रैपर और अन्य गैर-जैविक कचरा धाम में न छोड़कर वापस नीचे लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल सिंह रावत ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी अभियान की सफलता का संकेत है। वहीं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि केदारनाथ धाम की स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है। संवाद
रोज 4.5 टन कचरे का हो रहा वैज्ञानिक निस्तारण
रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाले करीब 4.5 मीट्रिक टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने रैंतोली स्थित मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) का निरीक्षण कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हरेंद्र चौहान ने बताया कि घर-घर से पृथक रूप से कूड़ा एकत्र कर एमआरएफ केंद्र पहुंचाया जाता है जहां अजैविक कचरे की छंटाई कर उसे रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाता है। वहीं जैविक कचरे का निस्तारण कम्पोस्टिंग के माध्यम से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संतोष रावत, एसडीएम सोहन सिंह सैनी आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद