सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Priyanshi and Aarushi stood first in the speech competition

Rudraprayag News: भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी और आरुषी रहे प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 27 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Priyanshi and Aarushi stood first in the speech competition
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सरस्वती विद्या मंदिर विजयनगर में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता पर विचार रखे। प्रधानाचार्य प्रेम सिंह राणा ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। नोडल अधिकारी डॉ. ममता भट्ट ने कहा कि गंगा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसे स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आरुषि नेगी प्रथम, वैभव सेमवाल द्वितीय, आस्था भट्ट तृतीय और अंशिका गौड़ चतुर्थ स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में प्रियांशी ने प्रथम, आयुष बेंजवाल द्वितीय, आरव भंडारी तृतीय और अनमोल रावत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। डॉ. ममता थपलियाल ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed