फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protest against the construction of the proposed bridge in Belni

Rudraprayag News: बेलनी में प्रस्तावित पुल के निर्माण के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 18 Aug 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 18 Aug 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Protest against the construction of the proposed bridge in Belni
फोटो
विज्ञापन

भवन स्वामी और व्यापारी हुए एकजुट, कहा-पुल बनने से छिनेगा रोजगार और घर
नए पुल के निर्माण के बजाय पुराने पुल की मरम्मत की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। बेलनी में प्रस्तावित नए पुल के निर्माण के विरोध में मंगलवार को भवन स्वामियों और व्यापारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शन को नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत और सभी सभासदों ने भी समर्थन दिया। लोगों ने कहा कि नए पुल के निर्माण से उनकी आजीविका और व्यापार प्रभावित होने के साथ ही वर्षों पुराने मकानों से भी विस्थापित होना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित नए पुल के बजाय पुराने पुल की ही मरम्मत कर उपयोग में लाने की मांग की।
स्थानीय व्यापारी दलवीर सिंह बर्त्वाल ने कहा कि उनका परिवार करीब 59 वर्षों से यहां रह रहा है और नए पुल की जद में भवन आने से उन्हें व्यापार व आजीविका के साथ विस्थापन की समस्या झेलनी पड़ेगी। कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे से जोड़ने वाला नया पुल अगले महीने खुलने वाला है। ऐसे में कुछ दूरी पर एक और नए पुल के निर्माण की आवश्यकता पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। वहीं सभासद अंकुर खन्ना और सुरेंद्र रावत ने भी पुराने पुल को ही दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बेलनी में प्रस्तावित पुल के बनने से 35 से अधिक परिवार सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी से वार्ता की जाएगी। इस दौरान नगर व्यापार संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सभासद किरन पंवार, सभासद नरेंद्र रावत, विजयपाल सिंह जगवाण, अनीता बर्त्वाल आदि स्थानीय लोग व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो
मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए चौथे दिन भी जारी रहा धरना
पोखरी। 22 किमी मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क की मांग के लिए सड़क संघर्ष समिति का धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं कर देती तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के लिए ग्रामीणों ने 15 अगस्त से धरना शुरू किया था। मंगलवार को चौथे दिन भी धरने पर बैठे सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर सकारात्मक कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। इस सड़क के बनने से पोखरी क्षेत्र पर्यटन स्थल चोपता व धार्मिक स्थल तुंगनाथ से जुड़ जाएगा। साथ ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर विकसित होंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट ने कहा कि कई वर्ष पहले स्वीकृत इस सड़क का 13 किमी हिस्सा बन चुका है लेकिन शेष हिस्सा रिजर्व वन क्षेत्र के कारण रुका हुआ है। धरने पर बैठने वालों में आनीष सिंह, विनोद सिंह, पुष्पाल सिंह, गोपाल सिंह, पृथ्वी, ललित मोहन, हरीश लाल आदि शामिल रहे। संवाद




बारिश में भी पूरी रात धरने पर डटे रहे छात्र
भूख हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी
फोटो
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में परीक्षा परिणाम में सुधार और प्राध्यापकों की नियुक्ति की मांग के लिए छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्र बीते सोमवार पूरी रात धरने पर डटे रहे।

मांगों के संबंध में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा परिणाम की विसंगतियां दूर करने और शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। छात्र नेता गणेश गोस्वामी ने कहा कि सोमवार रात हुई बारिश के बावजूद छात्रसंघ अध्यक्ष समेत अन्य छात्र पूरी रात धरना स्थल पर डटे रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरना स्थल पर सोमदेव प्रसाद चमोली, मानसी रावत, प्राची नेगी, रवीना सहित बड़ी संख्या मेंछात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed