{"_id":"6a8457fc84209b10620e22b7","slug":"woman-dies-after-being-struck-by-a-falling-stone-in-chirbasa-one-injured-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120317-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: संशोधित खबर चीरबासा में पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: संशोधित खबर चीरबासा में पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत, एक घायल
Tue, 18 Aug 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
डीडीआरएफ की टीम ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार को चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक अन्य यात्री भी घायल हुआ है। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को तीर्थयात्री केदारनाथ धाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चीरबासा हेलिपैड के समीप अचानक पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर नीचे आ गिरे। इसकी चपेट में आने से एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पास में मौजूद एक अन्य यात्री भी पत्थर की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल यात्री को तत्काल गौरीकुंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में अंजली (25) पत्नी सचिन कुमार निवासी बंजारेवाली गली शालीमार बाग हैदरपुर, नई दिल्ली की मौत हुई है जबकि शिदप्पा (34) निवासी नगराल गांव जिला मुदोल तालुक कर्नाटक घायल हुए हैं। वहीं घायल को डीडीआरएफ टीम us गौरीकुंड चिकित्सालय पहुंचाया।
तुंगनाथ-चंद्रशिला में तबीयत बिगड़ने से पर्यटक की माैत
ऊखीमठ। तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र स्थित एक होटल में बुधवार को एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को प्राथमिक सहायता देते हुए सुरक्षित नीचे पहुंचाया जहां उपचार के दाैरान उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चमोली के दिनेश सिंह (45) की होटल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। होटल स्वामी से सूचना मिलने पर डीडीआरएफ टीम तुंगनाथ पहुंची। टीम को मौके पर व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। उसे ऑक्सीजन देने के बाद स्ट्रेचर की मदद से स्थानीय लोगों के सहयोग से चोपता लाया गया। इसके बाद स्थानीय वाहन से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ भेजा गया। उपचार के दाैरान उसकी माैत हो गई। संवाद