{"_id":"6a1c3321c61f9fdaa500d22b","slug":"public-toilets-in-mayali-market-are-in-bad-shapepublic-toilets-in-mayali-market-are-in-bad-shape-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118831-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मयाली बाजार में सार्वजनिक शौचालय बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मयाली बाजार में सार्वजनिक शौचालय बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 31 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानी के अभाव में शौचालयों में फैली गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
जखोली। चारधाम यात्रा का पड़ाव व 100 से अधिक गांवों के व्यापारिक केंद्र मयाली बाजार में सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति बदहाल है। यहां पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण शौचालयों में गंदगी फैली है जिससे लोग और यात्री परेशान हैं।
व्यापारी प्रेम प्रकाश कोठारी, महावीर सिंह, जितेंद्र सिंह ने बताया कि जनता की मांग पर पूर्व में जल संस्थान ने शौचालयों के लिए पानी का कनेक्शन दिया था लेकिन हाल ही में लोनिवि की जेसीबी से मलबा हटाने के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद से पानी की आपूर्ति बंद है। व्यापारियों का कहना है कि जिला पंचायत शौचालय उपयोग के लिए शुल्क तो लेती है लेकिन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने यहां व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। वहीं जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जल संस्थान को पाइपलाइन को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Trending Videos