सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Request to start recruitment process

Rudraprayag News: भर्ती प्रकिया शुरू करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 01 Apr 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Request to start recruitment process
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित बेरोजगारों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 के बाद से राज्य में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है। नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक से इंटरमीडिएट स्तर तक शारीरिक शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है मगर विभाग ने अभी तक पद सृजित नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 12 हजार से अधिक बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित युवा रोजगार से वंचित हैं और कई अभ्यर्थी आयु सीमा भी पार कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने इस विषय को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखने की बात कही। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे, महेश नेगी, गोविंद सिंह, रविंद्र सिंह, प्रदीप सिंह नेगी, महावीर सिंह और योगंबर नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed