सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Security of EVM-VVPAT warehouse tested

Rudraprayag News: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा परखी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 05 Jun 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Security of EVM-VVPAT warehouse tested
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार को अगस्त्यमुनि स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, खिड़कियों और रोशनदानों की सुरक्षा का परीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा गार्डों की तैनाती और शिफ्टवार ड्यूटी की भी जानकारी ली तथा बाहरी क्षेत्र की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जोशी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed