{"_id":"69c96ac516b8e54b0b03a17e","slug":"snow-clearance-work-at-the-shrine-continues-for-a-second-day-weather-poses-a-challenge-rudraprayag-rudraprayag-news-c-5-1-drn1086-933939-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: धाम में बर्फ हटाने का कार्य दूसरे दिन भी जारी, मौसम बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: धाम में बर्फ हटाने का कार्य दूसरे दिन भी जारी, मौसम बना चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम और आसपास क्षेत्रों में बर्फ हटाने का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि लगातार बदलते मौसम के कारण कार्य में बाधाएं आईं और मजदूरों को कठिन परिस्थितियों में रुक-रुक कर काम करना पड़ा।शनिवार से 60 सदस्यीय मजदूरों की टीम को बर्फ हटाने के कार्य में लगाया गया है। इसमें दो दल बनाए गए हैं, जिनमें एक दल केदारनाथ धाम और मंदिर परिसर के आसपास सफाई में जुटा है, जबकि दूसरा दल छोटी लिनचोली से धाम तक पैदल मार्ग को सुचारु करने में लगा हुआ है। करीब 30 मजदूरों की टीम धाम क्षेत्र में रास्तों और मंदिर के आसपास जमी बर्फ हटाने में लगातार जुटी हुई है। रविवार को मौसम में अचानक बदलाव के चलते धूप नहीं निकली, जिससे कार्य प्रभावित हुआ। विषम परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन यात्रा तैयारियों को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहा है। हालांकि खराब मौसम अभी भी सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। वहीं केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ रखी गई है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान लगातार क्षेत्र में तैनात रहकर सुरक्षा और निगरानी में जुटे हुए हैं।
Trending Videos