फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Students demonstrated their prowess in the competitions.

Rudraprayag News: प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया दमखम

Wed, 02 Sep 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 02 Sep 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Students demonstrated their prowess in the competitions.
फोटो
विज्ञापन

राइंका फाटा में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा/गुप्तकाशी। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज फाटा में न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने खेलों में दमखम दिखाया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलें, आगे बढ़ें और अपनी प्रतिभा को नई पहचान दें। विशिष्ट अतिथि योगिता रावत ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन करने को कहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य शुभलक्ष्मी सेमवाल ने अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल का विशेष महत्व है। इस अवसर पर वेंकट रमण सेमवाल, आलोक रमोला, दर्शन सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं गुप्तकाशी में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता राइंका गुप्तकाशी में शुरू हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 236 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विशेश्वरी देवी व भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य सुबोध चंद्र सेमवाल ने कहा कि जिन बच्चों ने रजिस्ट्रेशन किया वे ही बच्चे अंडर 14 और अंडर 19 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। संचालन प्रवक्ता दिलबर सिंह कोतवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विजेता टीमें विधायक चैंपियंस ट्रॉफी में करेंगी प्रतिभाग
अगस्त्यमुनि/जखोली। न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुउद्देशीय क्रीड़ा परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग में प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें आगामी विधायक चैंपियंस ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधिका, खेल प्रशिक्षक मनवर सिंह नेगी, दीपक रावत, जिला खेल समन्वयक शिव सिंह नेगी और नोडल अधिकारी संजय आदि मौजूद रहे। वहीं जखोली के न्याय पंचायत बष्टा बड़मा के पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज सिद्धसौड़ में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सैनपाल शर्मा एवं सीआरसी अजीत पवार ने स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सविता देवी, चतर सिंह, विनोद कंडारी, मंजू देवी, नितिन चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed