सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The canal is broken, and the fields cannot be irrigated.

Rudraprayag News: नहर टूटी, खेतों की नहीं हो पा रही सिंचाई

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 05 Mar 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
The canal is broken, and the fields cannot be irrigated.
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एक सप्ताह में समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। ग्राम पंचायत बांसी के मोल्दा तोक में नहर क्षतिग्रस्त होने से 22 परिवारों के खतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य बिपेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में काश्तकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने बताया कि धारी फिटर फर्स्ट नहर में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के कारण बांसी की दोनों नहरें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा और फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसानों से राय-मशविरा किए कार्य शुरू किया गया जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त कृषि भूमि पर वर्तमान में नियमित रूप से खेती की जाती है लेकिन नहरों के क्षतिग्रस्त होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। काश्तकार मनवर सिंह रावत, धर्मेंद्र सिंह रावत, यशवंत सिंह रावत, पंचम सिंह रावत ने कहा कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो काश्तकार आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इधर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता खुशवंत सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed