सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Traders blocked traffic demanding repairs to the dilapidated roads at the bus stand. Previously, the PWD and the Municipal Corporation had been blaming each other

Rudraprayag News: बस अड्डे की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के लिए व्यापारियों ने लगाया जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 03 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traders blocked traffic demanding repairs to the dilapidated roads at the bus stand.
Previously, the PWD and the Municipal Corporation had been blaming each other
विज्ञापन

Trending Videos
पहले लोनिवि और नगर पालिका एक-दूसरे पर डालते रहे जिम्मेदारी













रुद्रप्रयाग। पालिका क्षेत्र के नए और पुराने बस अड्डे को जोड़ने वाली जर्जर सड़कों का जिम्मेदार विभाग आखिर शनिवार को सामने आ गया। लंबे समय से खराब इस पड़ी इस सड़को को लेकर लोग लोनिवि और नगर पालिका के बीच उलझन में थे, लेकिन विरोध प्रदर्शन के बाद स्पष्ट हुआ कि दोनों सड़कें नगर पालिका के अधीन हैं। शनिवार सुबह पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, वर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट और व्यापारियों ने सड़कों की खराब स्थिति को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डाटपुल की ओर से पुराने बस अड्डे की तरफ जाने वाला मार्ग रस्सी बांधकर बंद कर दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। तब कोतवाली प्रभारी निरीक्ष सुरेश बलूनी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक मरम्मत कार्य का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक मार्ग नहीं खोला जाएगा। राय सिंह बिष्ट ने कहा कि कई वर्षों से दोनों बस अड्डों को जोड़ने वाली सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इस संबंध में कई बार शिकायतें और ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों सड़कें लोनिवि के अधीन नहीं है। ये सड़के नगर पालिका क्षेत्र में आती हैं। तब नगर पालिका के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया जिससे सड़कों के जिम्मेदार विभाग का पता चला। मौके पर आई नगर पालिका की जेई अलका ने बताया कि संबंधित मार्ग नगर पालिका के अधीन हैं और जल्द मरम्मत कार्य कराया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद व्यापारियों ने जाम समाप्त किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed