{"_id":"6a352dc6953258b88b082dad","slug":"ultrasound-and-delivery-services-also-launched-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119226-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: अल्ट्रासाउंड के साथ प्रसव की सुविधा भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: अल्ट्रासाउंड के साथ प्रसव की सुविधा भी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुप्तकाशी। माधव चिकित्सालय नारायणकोटी में अल्ट्रासाउंड के साथ अब प्रसव की सुविधा भी शुरू हो गई है। इससे केदारघाटी के लोगों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। उन्हें जांच और प्रसव के लिए दूरस्थ अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
चिकित्सालय प्रभारी डॉ. बिपिन कुमार भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में गर्भवती की नियमित जांच, अल्ट्रासाउंड और प्रसव संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. धारा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पिनांक भी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में राजकीय चिकित्सालय फाटा से सेवानिवृत्त और एएनएम दर्शनी देवी भी अस्पताल से जुड़कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं। जिला पंचायत सदस्य अमित मैखुरी ने कहा कि अस्पताल का क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल रहा है। पहले छोटी जांच के लिए भी जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। अब कई स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल रही हैं। संवाद