सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers were made aware by organizing night Chaupal in the village.

Rudraprayag News: गांव में रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों को किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 05 Mar 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware by organizing night Chaupal in the village.
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत विभिन्न गांवों में रात्रि चौपाल आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में ग्राम मनसूना में, चौकी दुर्गाधार पुलिस ने ग्राम कोलू भन्नू में और अगस्त्यमुनि क्षेत्र के डंगवालगांव में प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। चौपाल में पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, बाहरी मजदूरों और किरायेदारों के अनिवार्य सत्यापन, नशा मुक्त देवभूमि अभियान और यातायात नियमों के पालन के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। वहीं गांव के प्रवेश मार्गों पर सीसीटीवी लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। इधर मनसूना में चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने ऊखीमठ-मनसूना मार्ग के डामरीकरण और बाजार में पार्किंग की समस्या उठाई। इसे पुलिस ने संबंधित विभागों तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed