सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Waterlogging in Vasant Vihar due to the lack of a drainage system.

Rudraprayag News: ड्रेनेज व्यवस्था न होने से वसंत विहार में हो रहा जलभराव

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 11 Jun 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Vasant Vihar due to the lack of a drainage system.
विज्ञापन
फोटो

स्थानीय लोगों ने ईई को सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग
अगस्त्यमुनि। निर्माणाधीन बाईपास में ड्रेनेज व्यवस्था न होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वसंत विहार के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के कार्यालय पहुंचकर बाईपास निर्माण से जुड़ी समस्याओं को लेकर एनएच के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और समाधान की मांग की।
चंद्र सिंह रावत ने बताया कि बाईपास के कॉजवे के कारण बरसात का पानी सीधे आबादी की ओर आ रहा है और घरों में घुस रहा है। बारिश के दौरान पानी पूर्व विधायक स्व. शैला रानी रावत के घर में भी पानी घुसा। दिगपाल सिंह नेगी ने कहा कि निर्माणाधीन बाईपास में सड़क के किनारे नालियों का निर्माण किया जाना चाहिए। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओमकार पांडे ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ मौके का निरीक्षण किया गया है। बिना समुचित ड्रेनेज व्यवस्था के इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां-जहां आवश्यकता होगी वहां स्थानीय जनता के सहयोग से भूमि अधिग्रहण कर ड्रेनेज की व्यवस्था बनाई जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, चंद्र सिंह राणा,अनिल बेंजवाल, सभासद उमा कैंतुरा, विजय कुमार, गजे सिंह कंडारी, राजेंद्र पुरोहित और द्वारिका सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed