सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anger Erupts Over Unapproved Road Project; Villagers Block Traffic

Tehri News: सड़क मंजूर नहीं होने पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 06 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Anger Erupts Over Unapproved Road Project; Villagers Block Traffic
विज्ञापन
उनियाल गांव से बिकोल के लिए पांच किमी सड़क निर्माण की ग्रामीण कर रहे हैं मांगनायब तहसीलदार ने मामले में दो सप्ताह के भीतर उच्च अधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया
Trending Videos

कंडीसौड़ (टिहरी)। सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगुन पट्टी के बिकोल के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उनियाल गांव से बिकोल के लिए पांच किमी सड़क की स्वीकृति नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने नगुन-अलमस- भवान मोटर मार्ग पर दो घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र भट्ट ने आंदोलनरत लोगों को दो सप्ताह के भीतर मामले में उच्च अधिकारियों से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण की एक सूत्री मांग को लेकर बिकोल गांव के लोग नारेबाजी करते हुए नगुन-अलमस- भवान मार्ग पर पहुंचे। सड़क निर्माण की मांग को लेकर वे पूर्वाह्न 11 बजे सड़क पर धरने पर बैठे गए। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुविधा के अभाव में उन्हें अपने गांव पहुंचने के लिए पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। 2017 से वे उनियाल गांव से बिकोल तक पांच किमी सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। कई बार विधायक और डीएम को ज्ञापन दिया लेकिन सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिल पा रही है।
नगुन-अलमस- भवान सड़क पर चक्काजाम की सूचना पर नायाब तहसीलदार सुरेश चंद्र भट्ट, थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नायाब तहसीलदार भट्ट को सड़क निर्माण करने, आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करने, प्राथमिक विद्यालय मिस्त्रीयाणा के किचन का मरम्मत करने की मांग की।
नायाब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि मांगों के संबंध में दो सप्ताह के अंतर्गत गांव के प्रतिनिधिमंडल की डीएम और अन्य उच्च अधिकारियों से वार्ता कराई जाएगी। तब अपराह्न एक बजे जाम खुल पाया। इस मौके पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख गुलाब सिंह बरवाण, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीपाल पंवार, दीवान सिंह पंवार, जगबीर सिंह रावत, गोपाल सिंह, किशन लाल बरवाण, पिंगला देवी, पूर्णा देवी, राखी देवी, आषाढ़ी देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed