सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: पंवाली कांठा की वादियों में सारा अली खान ने की ट्रैकिंग, पूरा किया 18 किमी लंबा ट्रेक, तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 13 Apr 2026 07:05 PM IST
सार

Uttarakhand News: अभिनेत्री सारा अली खान का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। वह यहां कई बार केदारनाथ धाम दर्शन के लिए भी आ चुकी हैं। साथ ही कई जगहों पर ट्रैकिंग भी कर चुकी हैं। अब उन्होंने पंवाली कांठा बुग्याल की सैर की।

विज्ञापन
Actress Sara Ali Khan Done trekking through snowfall in valleys of Panwali Kantha Tehri Uttarakhand See Photos
अभिनेत्री सारा अली खान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने उत्तराखंड के टिहरी जनपद स्थित प्रसिद्ध पंवाली कांठा बुग्याल का ट्रेक कर पहाड़ों की अद्भुत खूबसूरती और बर्फबारी का भरपूर आनंद लिया। उनकी इस यात्रा ने एक बार फिर उत्तराखंड के बुग्यालों की ओर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया।

स्काईहाइक कंपनी के ट्रैकर कुलदीप रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सारा अली खान टिहरी के घुत्तू क्षेत्र पहुंचीं, जहां से उन्होंने ग्वाणा गांव से लगभग 18 किलोमीटर लंबे पैदल ट्रेक की शुरुआत की। यह ट्रेक प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच से होकर गुजरता है, जो ट्रैकर्स के लिए किसी रोमांच से कम नहीं है।

Dehradun: डाट काली मंदिर में दर्शन नहीं कर पाएंगे कल तक भक्त, 14 को पीएम मोदी का दौरा, आज सीएम योगी पहुंचेंगे

Actress Sara Ali Khan Done trekking through snowfall in valleys of Panwali Kantha Tehri Uttarakhand See Photos
अभिनेत्री सारा अली खान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ट्रेक के दौरान उन्होंने दोफन नामक स्थान पर रात्रि विश्राम किया। खास बात यह रही कि यहां किसी भी प्रकार की होटल या रेस्टोरेंट सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद सारा ने बर्फबारी के बीच टेंट में रुककर असली एडवेंचर का अनुभव लिया।

Actress Sara Ali Khan Done trekking through snowfall in valleys of Panwali Kantha Tehri Uttarakhand See Photos
अभिनेत्री सारा अली खान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अगले दिन सुबह वह पंवाली कांठा बुग्याल पहुंचीं। यहां इन दिनों ताजा बर्फबारी के चलते पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढका हुआ है। बुग्यालों की मनमोहक वादियों और बर्फीले नजारों के बीच उन्होंने काफी समय बिताया और प्रकृति के इस अनोखे रूप का आनंद लिया। देर शाम वह दोफन वापस लौटीं और अगले दिन घुत्तू के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Sara Ali Khan Done trekking through snowfall in valleys of Panwali Kantha Tehri Uttarakhand See Photos
अभिनेत्री सारा अली खान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ट्रेक के दौरान सारा अली खान ने सादगी का परिचय देते हुए खुद को एक सामान्य यात्री की तरह प्रस्तुत किया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ समय बिताया और पहाड़ी व्यंजनों जैसे लाल चावल, मंडवे की रोटी और लेंगड़े की सब्जी का स्वाद भी लिया।

विज्ञापन
Actress Sara Ali Khan Done trekking through snowfall in valleys of Panwali Kantha Tehri Uttarakhand See Photos
अभिनेत्री सारा अली खान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं, ट्रैकर्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह स्थान बेहद खूबसूरत है, यहां आकर उन्हें बहुत सुकून मिला और यह अनुभव उनके लिए यादगार रहा। उन्होंने भविष्य में दोबारा यहां आने की इच्छा भी जताई। सारा अली खान की इस यात्रा से पंवाली कांठा जैसे खूबसूरत लेकिन कम चर्चित ट्रैकिंग स्थलों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed