{"_id":"6af5b9671c37c40a9d0d43c0","slug":"asha-workers-started-work-boycott-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122316-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आशा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया कार्यबहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आशा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया कार्यबहिष्कार
Thu, 12 Nov 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी/घनसाली। स्वास्थ्य आशा कार्यकर्ता यूनियन (सीटू) ने मानदेय बढ़ाने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर 13 नवंबर से कार्यबहिष्कार करने का निर्णय लिया है। संगठन ने सीएमओ को दिए ज्ञापन में कहा कि वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने और अभी जो मानदेय दिया जा रहा है उसका भुगतान स्वास्थ्य विभाग से कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार का यही उपेक्षापूर्ण रवैया रहा तो 18 से 20 नवंबर तक देहरादून में राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। संगठन की जिला सचिव संपत्ति बेलवाल ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने अब आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। जब तक सरकार न्यूनतम 26 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने और उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने पर सहमत नहीं हो जाती है आशा कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार कर आंदोलन में डटी रहेंगी।
दूसरी ओर भिलंगना ब्लॉक में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं ने भी मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि भिलंगना ब्लाॅक में आशा कार्यकर्ता 11 नवंबर से हड़ताल पर है। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर क्षेत्र की शत प्रतिशत आशाएं 18 से 20 नवंबर को प्रस्तावित सचिवालय घेराव में शामिल होंगी। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मीना थपलियाल, सुनीता, चंपा देवी, प्रियंका देवी, लीला देवी, रोशनी देवी, बीना देवी, शीला देवी, मीना देवी और उर्मिला देवी आदि शामिल थीं।