Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The accused in the SC-ST Act got conditional bail.

Tehri News: एससी-एसटी एक्ट में आरोपी को सशर्त जमानत मिली

Thu, 12 Nov 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 12 Nov 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
The accused in the SC-ST Act got conditional bail.
नई टिहरी। विशेष न्यायाधीश(एससी-एसटी एक्ट)/ जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन शर्मा की अदालत ने छाम (कंडीसौड़) पुलिस थाने में एससी-एसटी एक्ट और धमकी देने के आरोप में पंजीकृत अभियोग में आरोपी महिला को सशर्त जमानत दी है। आरोपी के खिलाफ 31 जनवरी 2026 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
विज्ञापन

आरोपी महिला की ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र में तर्क दिया गया कि आरोपी को रंजिशन फंसाया गया है। घटना के सभी साक्षी प्रथम सूचना दाता के रिश्तेदार हैं। आरोपी महिला 70 वर्ष की वृद्ध हैं। जांच के दौरान विवेचक द्वारा आरोपी को नोटिस देकर जमानत पर छोड़ा गया था। आराेप पत्र न्यायालय में दाखिल हो चुका है। आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में है। उसे जमानत पर रिहा किया जाए।
विज्ञापन

जमानत का विरोध करते हुए अभियोजन पक्ष की ओर से कहा गया कि 31 जनवरी 2026 को प्रथम सूचना दाता अपने खेत में मकान बनाने का काम शुरू कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने सूचनादाता को जाति सूचक शब्दों से संबोधित करते हुए गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी जिससे जमानत प्रार्थना पत्र खारिज किया जाए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 15 हजार के दो जमानती और 15 हजार का व्यक्तिगत बंध पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed