{"_id":"69a592f80abd9f70e00e2f99","slug":"ba-bsc-and-bcom-back-paper-results-released-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117629-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बीए, बीएससी और बीकाॅम बैक पेपर का जारी किया रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बीए, बीएससी और बीकाॅम बैक पेपर का जारी किया रिजल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने वार्षिक पैटर्न बीए, बीएससी और बीकाॅम द्वितीय व तृतीय वर्ष बैक पेपर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट sdsuv.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अपने मेले के माध्यम से अपनी अंक तालिका डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वार्षिक पैटर्न बीए, बीएससी और बीकाॅम द्वितीय व तृतीय वर्ष के सभी विषयों की (अंक सुधार) बैक पेपर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुलसचिव ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अंक तालिका प्रिंट करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जा रही है।
अंक तालिकाएं विवि से संबद्ध कॉलेजों को भेजी जाएगी। अंक तालिका के लिए किसी भी छात्र को विवि मुख्यालय बादशाहीथौल आने की जरूरत नहीं पडे़गी। अंक तालिका के लिए छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा केंद्र पर संपर्क करते रहे। उन्होंने बताया कि अन्य कक्षाओं का मूल्यांकन का कार्य भी अंतिम चरण में है। 20 मार्च तक विवि ने सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X