{"_id":"69a6dcf7382b2880930fbd94","slug":"300-football-players-will-gather-in-tehri-for-four-days-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117648-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिहरी में चार दिनों तक रहेगा 300 फुटबाल खिलाड़ियों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिहरी में चार दिनों तक रहेगा 300 फुटबाल खिलाड़ियों का जमावड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 03 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बौराड़ी स्टेडियम में नौ मार्च को होगा खिताबी मुकाबला
नई टिहरी। टिहरी झील महोत्सव के दौरान इस बार खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण फुटबाल प्रतियोगिता रहेगी। 6 से 9 मार्च तक जिला मुख्यालय नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश और बाहरी राज्यों की 17 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 मार्च को होगा। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन भारत के प्रथम कमांडर-इन-चीफ रहे जनरल केएम करियप्पा की स्मृति में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में दिल्ली पुलिस, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, 24 गढ़वाल राइफल सहित उत्तराखंड की विभिन्न टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए लगभग 300 खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के नई टिहरी पहुंचने की संभावना है।
प्रतियोगिता के विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर इन दिनों तैयारियां जोरशोर से चल रही है।
मैदान की साज-सज्जा, दर्शक दीर्घा की व्यवस्था और खिलाड़ियों के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष रावत का कहना है कि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा। नई टिहरी में खेल के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
Trending Videos