सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress staged a violent protest in Ghansali, cornering the government

Tehri News: घनसाली में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सरकार को घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 27 Apr 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Congress staged a violent protest in Ghansali, cornering the government
विज्ञापन
रसोई गैस किल्लत के विरोध में फूटा गुस्सा, आपूर्ति बढ़ाने पर अड़े
Trending Videos

अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को फांसी देने की मांग
घनसाली (टिहरी)। रसोई गैस किल्लत के विरोध में और अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक भीम लाल आर्य के नेतृत्व में घनसाली में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बैरियर से इंडियन गैस एजेंसी तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार से तत्काल गैस की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की।
पूर्व विधायक आर्य कंधे पर खाली सिलिंडर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सीमांत घनसाली विधानसभा क्षेत्र तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है लेकिन पूरे क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। चारधाम यात्रा के चलते घनसाली और चमियाला का होटल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्येष्ठ प्रमुख प्यार सिंह बिष्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा चरम पर है लेकिन बाहर से आने वाले यात्रियों को होटल में रसोई गैस की व्यवस्था न होने से आसानी से भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लंबा समय बीत चुका है लेकिन अभी तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है।
प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, जसवीर नेगी, आशा रावत, बालकृष्ण नौटियाल, हिम्मत सिंह रौंतेला, देव सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, मुन्नी देवी, ममता पंवार, सूरत सिंह रावत, कैलाश बडोनी, विजय राणा, शशांक जोशी, अरुण टम्टा, अक्षित रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed