सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress workers should work together to win the 2027 assembly elections: Harak

2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए एकजुटता से कार्य करें कांग्रेसी : हरक

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 29 May 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Congress workers should work together to win the 2027 assembly elections: Harak
विज्ञापन
2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए एकजुटता से कार्य करें कांग्रेसी:हरक

थत्यूड़ में आयोजित ब्लॉक अध्यक्ष सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
थत्यूड़(टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने समारोह में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत का भव्य स्वागत किया। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों को सम्मानित करते हुए आगमी चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
थत्यूड़ ब्लॉक सभागार में आयोजित समारोह में पहुंचे कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. रावत ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अभी से कमर कसनी होगी। कहा कि लगातार बढ़ रही मंहगाई के कारण लोगों में भाजपा सरकार के प्रति खासी नाराजगी बनी हुई है। पेपर लीक घटना से देश का युवा भाजपा सरकार से खफा है। जंगली जानवरों से भी लोगों परेशान हैं। हताश और निराश प्रदेश की जनता की निगाहें कांग्रेस पर टिकी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर लोगों को कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जागरुक करें। उन्होंने कहा कि 2027 में कांग्रेस सरकार बनानी है। डॉ. रावत ने नव नियुक्त थत्यूड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रकाश चमोली, नैनबाग के दीपचंद सजवाण, सकलाना के वीरेंद्र बिष्ट, थौलधार के श्रीपाल पंवार आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन मल्ल, ज्येष्ठ उप प्रमुख जय कृष्ण उनियाल, प्रदीप बिट्टू, सुरेंद्र रावत, विजय सिंह गुसाईं, महिपाल सिंह रावत, बचना गौड़, राजबाला असवाल, आदि मौजूद थे। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थत्यूड़ में सुक्तियाणा बाजार से ब्लॉक मुख्यालय तक ढोल दामाऊं और रणसिंघा के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed