सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers' anger erupts over the auction of village land.

Tehri News: गांव की भूमि नीलाम के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 22 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers' anger erupts over the auction of village land.
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जुलूस निकालने के बाद कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दिया धरना

सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नीलाम कर रही पंचायती जमीन : विधायक
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील के नजदीक राम गांव और बौर गांव की पंचायती / सरकारी जमीन की नीलामी करने के विरोध में क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत की जमीन को नीलाम करने की चर्चाओं से क्षेत्र के लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने जमीन की नीलामी की निविदा शीघ्र निरस्त करने की मांग की है।
थौलधार ब्लॉक में रामगांव और बौर गांव की करीब 79 नाली जमीन की नीलामी के लिए निविदा जारी की गई है जिससे क्षेत्र के लोगों में खासी नाराजगी है। गांव में महापंचायत कर ग्राम पंचायती जमीन को बेचने का विरोध करने के बाद सोमवार को क्षेत्र से बड़ी संख्या में सभी दलों से जुड़े लोग ढ़ाईजर से जुलूस की शक्ल कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां धरना स्थल पर हुई सभा में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ग्राम पंचायत की जमीन बेचकर ग्रामीणों के हक-हकूक पर डाका डालने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र के लोग पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए पंचायती जमीन की नीलामी नहीं होने देंगे। पूर्व उप प्रमुख कुलदीप पंवार ने कहा कि रामगांव और बौर गांव की वह 79 नाली जमीन ग्रामीणों की सामूहिक धरोहर है। उस जमीन को सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने गांव की 1.577 हेक्टेयर भूमि की नीलामी की निविदा शीघ्र निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में पूर्व दर्जाधारी अतर सिंह तोमर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, प्रधान संगठन के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य शीशपाल राणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल, यूकेडी जिलाध्यक्ष डीडी पंत, मूर्ति सिंह नेगी, प्रदीप रमोला, डॉ. प्रमोद उनियाल, महीपाल नेगी, अनूप बिष्ट, नरेंद्र सिंह, रोबिन राणा, प्रधान मीनाक्षी कैंतुरा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed