{"_id":"69b561dc7a27e89e8208bef1","slug":"construction-work-for-the-anm-center-in-gangi-will-begin-soon-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117806-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गंगी में जल्द शुरू होगा एएनएम सेंटर का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गंगी में जल्द शुरू होगा एएनएम सेंटर का निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 14 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, मिलेगी सुविधा
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गंगी गांव में एएनएम सेंटर निर्माण की राह अब आसान हो गई है। जिला योजना से केंद्र निर्माण के लिए 80 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वर्तमान में गांव में एएनएम सेंटर का संचालन निजी भवन में किया जा रहा है जहां पर्याप्त जगह और आवश्यक संसाधनों का अभाव बना हुआ है। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद की जा रही है।
गंगी गांव में करीब 280 परिवार निवास करते हैं। अभी तक एएनएम सेंटर में टीकाकरण के लिए आने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बैठने तक के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। ग्रामीण लंबे समय से गांव में स्थायी एएनएम सेंटर निर्माण की मांग करते आ रहे थे। ग्रामीणों की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पिछले साल अपनी भूमि भी दान दी गई थी। भूमि की रजिस्ट्री पूरी होने के बाद अब जिला योजना से 80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत मिल गई है।
सीएमओ डॉ. श्याम विजय सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सिंचाई खंड नई टिहरी को दी गई है। कार्यदायी संस्था को अगले छह माह के भीतर भवन निर्माण का कार्य पूरा करके हैंडओवर करना है। नया एएनएम सेंटर बनने से क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, टीकाकरण, प्रसव पूर्व और प्रसव बाद की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी। बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम भी व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सकेगी।
Trending Videos