सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   No compensation received even after the investigation.

Tehri News: जांच के बाद भी नहीं मिला मुआवजा

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 16 Mar 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
No compensation received even after the investigation.
विज्ञापन
जनता दरबार में शिकायत पर सीडीओ ने एसडीएम को दिए जांच के निर्देश
Trending Videos

प्रताप इंटर कॉलेज में बंद पड़े छात्रावास की मरम्मत की उठाई मांग
नई टिहरी। सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का भुगतान न होने, जल संरक्षण करने, जरूरतमंदों की पेंशन शुरू न होने के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे।
प्रतापनगर ब्लॉक के पथियाड़ा गांव निवासी बरफू लाल ने शिकायत दर्ज की कि बीते सितंबर में आपदा से आवासीय भवन, आंगन क्षतिग्रस्त हो गया था। जांच के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी दो बार गांव में आए। तब से छह माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं मिल पाया। जिस पर सीडीओ ने एसडीएम प्रतापनगर को एक सप्ताह के अंतर्गत गांव में जाकर पूरे करण की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहासकार महीपाल सिंह नेगी ने प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी के बंद पड़े छात्रावास की मरम्मत करने की मांग है। कहा कि जर्जर छात्रावास वर्तमान में नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। छात्रावास के भीतर शराब की बोतलें बिखरी हुई है। उन्होंने जनहित में छात्रावास की मरम्मत और इसे किसी संस्थान को संचालित करने को दिए जाने की मांग की है।
सीडीओ ने शिक्षा विभाग को रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। नवाकोट के पूर्व प्रधान भगवती प्रसाद रतूड़ी ने जाखणीधार ब्लॉक के जल स्रोतों का संरक्षण करने के लिए धनराशि जारी करने की मांग की। भिलंगना ब्लॉक के सुनारगांव निवासी राजेंद्र लाल ने आवेदन जमा होने के बाद भी विधवा महिला की पेंशन शुरू न होने की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने समाज कल्याण अधिकारी को जांच कर जल्द कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर डीडीओ मो.असलम, एआरटीओ सतेंद्र राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed