सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tourists are flocking to Gangi village to enjoy the snowfall.

Tehri News: बर्फबारी का आनंद लेने पर्यटक पहुंच रहे गंगी गांव

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 17 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Tourists are flocking to Gangi village to enjoy the snowfall.
विज्ञापन
सीमांत गांव गंगी में बर्फबारी से लौटी ठंड, फल और सीजनी फसलों के लिए लाभदायक
Trending Videos

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गंगी में गत दिनों हुई बर्फबारी ने एक बार फिर से ठंड बढ़ा दी। बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पर्यटक गंगी गांव पहुंच रहें हैं। वहीं बर्फबारी सेब और सीजनी फसलों के लाभदायक मानी जा रही है।
सीमांत गांव गंगी में गत तीन दिनों रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। गंगी का पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। गांव के धर्म सिंह ने बताया कि इस वर्ष अपेक्षाकृत बारिश और बर्फबारी कम हुई है जिसका असर बागवानी, सीजनी फसलों के साथ पेयजल स्रोतों पर पड़ा है। कहा कि बर्फबारी से सेब, खुमानी, पुलम, अखरोट साथ नगदी और सीजनी फसलों के उपयुक्त साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अंगूरा देवी ने कहा कि गंगी गांव में सड़क और बिजली की सुविधा हो गई है। गंगी जैसे खूबसूरत क्षेत्र को शासन-प्रशासन को पर्यटन के मानचित्र पर लाने का प्रयास करना चाहिए। देहरादून से गंगी पहुंची पर्यटक मीनाक्षी राणा, संजय सिंह बताया कि वह पहली बार गंगी गांव आए हैं, गंगी की प्राकृतिक सुंदरता उन्हें बेहद पसंद आई है। उन्होंने मार्च के महीने में गंगी में बर्फबारी का आनंद लिया है। देवलंग के ग्राम प्रधान शौकिन सिंह भंडारी ने कहा कि आने वाले समय में गंगी पर्यटन का नया हब बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed