{"_id":"69b9605ed47bbbf078096ed8","slug":"struggle-committee-formed-to-upgrade-chc-beleshwar-to-sub-district-hospital-tehri-news-c-50-1-nth1001-117862-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सीएचसी बेलेश्वर को उप जिला अस्पताल बनने के लिए संघर्ष समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सीएचसी बेलेश्वर को उप जिला अस्पताल बनने के लिए संघर्ष समिति गठित
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल उच्चीकरण का शासनादेश जारी नहीं होने पर तीन अप्रैल से शुरू होगा आंदोलन
घनसाली (टिहरी)। घनसाली क्षेत्र के लोगों ने बेलेश्वर मंदिर में बैठक कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर को उप जिला अस्पताल बनाने के लिए संघर्ष समिति का गठन किया है। अस्पताल के उच्चीकरण का शासनादेश ने होने पर समिति ने तीन अप्रैल से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।
बालगंगा सेवा निवृत्त एवं वरिष्ठ नागरिक समिति की पहल पर बेलेश्वर मंदिर में बैठक संपन्न हुई। वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह पोखरियाल ने बताया कि दो अप्रैल तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर को उप जिला अस्पताल बनाने का शासनादेश जारी नहीं किया जाता है तो तीन अप्रैल से अस्पताल परिसर में समिति आंदोलन शुरू कर देगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव होने के कारण मरीजों को समुचित उपचार नहीं हो पाता है जिससे उन्हें जान गंवानी पड़ती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में अस्पताल को उप जिला अस्पताल बनने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक उसका जीओ जारी नहीं हो पाया है।
संघर्ष समिति में नगर पंचायत चमियाला के अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा को अध्यक्ष, प्रशांत जोशी को महासचिव, दिनेश भजनियाल को कार्यकारी अध्यक्ष, सूरत सिंह रावत कोषाध्यक्ष, आशीष जोशी संरक्षक, विक्रम घणाता उपाध्यक्ष, अनुज शाह,संदीप आर्य, अजय कंसवाल को संगठन सचिव, उत्तम बिष्ट, दिनेश रावत, रमेश पोखरियाल को सह सचिव बनाया गया है।
इस मौके पर उम्मेद सिंह चौहान, हुकम सिंह रावत, केदार सिंह रौतेला, आनंद व्यास, कुंवर सिंह रावत, प्रकाश रतूड़ी, गैणा सिंह पंवार, भरत सिंह नेगी, धर्म सिंह बिष्ट, विजयराम जोशी, जयशंकर नगवाण आदि मौजूद रहे।
Trending Videos