सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Adolescent Girls Showing No Interest in HPV Vaccination

Tehri News: एचपीवी टीकाकरण में किशोरियां नहीं ले रही रुचि

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 17 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Adolescent Girls Showing No Interest in HPV Vaccination
विज्ञापन
20 दिनों में 5387 के सापेक्ष सिर्फ 81 किशोरियों का हुआ टीकाकरण
Trending Videos

नई टिहरी। यौन संचारित संक्रमणों से बचाव के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में किशोरियां रुचि नहीं ले रही है। जिले के देवप्रयाग और जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र में अब तक एक भी किशोरी का टीकाकरण नहीं हो पाया है जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है।
9 से 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य यौन संचारित संक्रमणों से बचाव के लिए सरकार ने निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में इस आयु वर्ग की कुल 5387 किशोरियां चिह्नित की है जिनमें से अब तक केवल 81 का ही टीकाकरण हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 फरवरी को जिला चिकित्सालय बौराड़ी से शुरू हुए इस अभियान को करीब 20 दिन बीत चुके हैं लेकिन टीकाकरण अभियान की प्रगति संतोषजनक नहीं है। जिला चिकित्सालय बौराड़ी और चंबा ब्लॉक में 20-20, कीर्तिनगर में 15, प्रतापनगर में 8, जौनपुर में 7, नरेंद्रनगर में 5, भिलंगना में 3, थौलधार में 2 और उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में 1 किशोरी का टीकाकरण किया गया है जबकि देवप्रयाग और जाखणीधार में एक भी टीकाकरण नहीं हुआ है।
सीएमओ डॉ. श्याम विजय सिंह ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अभियान को मिशन मोड में संचालित करने को कहा है। उनका कहना है कि टीका किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाने में अहम है। बाजार में इस वैक्सीन की कीमत चार हजार रुपये से अधिक है। सरकार इसे निशुल्क उपलब्ध करा रही है। यह टीका 9 से 14 वर्ष की आयु में सबसे अधिक प्रभावी होता है। एचपीवी से संबंधित 90 प्रतिशत से अधिक कैंसर के खतरे को कम करने में सक्षम है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों का अपने निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed