सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Abhishek and Lakshmi excel in Badminton; Dhruv and Saloni in Chess.

Tehri News: बैडमिंटन में अभिषेक, लक्ष्मी और चैस में ध्रुव और सलोनी अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 17 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Abhishek and Lakshmi excel in Badminton; Dhruv and Saloni in Chess.
विज्ञापन
महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न
Trending Videos

नरेंद्रनगर(टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक बैडमिंटन, चैस, कैरम और गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुई7 बालक-बालिका वर्ग के बीच हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभिषेक चौहान और लक्ष्मी प्रथम रहे। इसी तरह चैस में ध्रुव और सलोनी थपलियाल, कैरम में दीपक अमोला, निर्मला कैंतुरा, गोला फेंक में आयुष रावत और लक्ष्मी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अभिषक चौहान प्रथम, लक्की कुमाईं द्वितीय और आदित्य तृतीय रहे। महिला वर्ग में लक्ष्मी पहले, निर्मला कैंतुरा दूसरे और अंशिका भंडारी तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग चैस में ध्रुव प्रथम, हर्षित जोशी द्वितीय, महिला वर्ग में सलोनी थपलियाल प्रथम, निशा पुंडीर द्वितीय आयुषी गंगोटी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में दीपक अमोला प्रथम,आयुष रावत द्वितीय और लक्की कुमाई तृतीय रहे। महिला वर्ग में निर्मला कैंतुरा प्रथम,सलोनी थपलियाल द्वितीय और रंजना कुमारी तृतीय रही। पुरुष वर्ग गोला फेंक में आयुष रावत प्रथम,सतवीर नेगी द्वितीय और आदित्य तृतीय रहा। महिला वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, शालू प्रजापति द्वितीय और दिया जोशी तृतीय रही।
प्रतियोगिता में 75 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की क्रीड़ा समिति की ओर से प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुशील कगड़ियाल और डॉ. यूसी मैठाणी ने विजेता छात्रों को स्मृति चिह्न, ट्राॅफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। 18 निर्णायकों और 10 विशिष्ट सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed